नई दिल्ली:हमास ने कहा कि उसने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने के बाद उसने गाजा पट्टी से बंधक बनाई गईं दो अन्य महिलाओं को भी रिहा कर दिया है .हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. लेकिन कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद चार लोगों को रिहा कर दिया गया है.गाजा का दावा है कि उनके 5 हजार से ज्यादा लोग अब तक मारे जा चुके हैं.इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के बीच हमास आतंकियों ने दो और बंधकों को मुक्त करने का दावा किया है. हमास की सैन्य शाखा ने एक बयान जारी कर कहा कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद दोनों बंधकों को “मानवीय” कारणों से रिहा कर दिया गया है.








