रायपुर :. बाल समाज सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भूमि पूजन समारोह में विधायक निधि 20 लाख रु0से प्रस्तावित बाल समाज भवन का भूमिपूजन वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक निधि द्वारा प्रदत्त यह सहयोग जनता का ही पैसा है और जनता की सेवा करने का सिर्फ मैं माध्यम बना हूं। बाल समाज लाइब्रेरी भवन निर्माण में सहयोग से मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। क्योंकि ब्राह्मण समाज धर्म और संस्कृति का रक्षक है। साथ ही लाइब्रेरी के माध्यम से ज्ञान का प्रचार प्रसार से ज्यादा बड़ा उपयोग भवन का नहीं हो सकता। इसके अलावा आसपास के मोहल्लावासीयों के पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यह भवन रियायती दर में उपलब्ध रहेगा ।इस अवसर पर वार्ड के पार्षद सरिता दुबे ,पूर्व पार्षद आकाश दुबे, विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी,जितेंद्र तिवारी विनय तिवारी ,अशोक दीवान ,डॉ. मेघेश तिवारी, उमाकांत तिवारी,प्रमोद शर्मा,हरीश मिश्रा, दामोदर शर्मा एवं नटराज शर्मा सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में आसपास के नागरिक शामिल थे।












