रायपुर:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास“ का वर्चुअल शुभारंभ किया।छत्तीसगढ़वासियों को राजधानी दिल्ली में नया भवन मिला है।60 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है।सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से छत्तीसगढ़ निवास सुसज्जित है।







