रायपुर:राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आज दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम लगाया। अपने खेल विधा में पारंगत खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरी जोर अजमाइश करते दिखे। खेल-प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का खूब जोश बढ़ाया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रशासन ने भी इस खेल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 25 सितंबर से चली आ रही इस प्रतियोगिता का 27 सितंबर को समापन होगा। समापन समारोह सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक
- राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया, शिलान्यास
- जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल
- राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक
- लांटा में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी





