रायपुर:महिला आरक्षण बिल पर कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “वह जनगणना अगले 6 महिने में करा सकते हैं और परिसीमन आगे भी किया जा सकता है।उन्होंने कहा हम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ नहीं है, हम यह बिल चाहते हैं। अगर सरकार का असल इरादा अभी लागू करने का है तो वह अभी करे।
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा यह लागू करने में भाजपा को कोई नहीं रोक रहा। किसी को नहीं पता कि यह संसद का विशेष सत्र क्यों बुलाया गया, यह बिल अभी ही क्यों लाया गया जब यह लागू 2029 से होना है।









