रायपुर:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रारंभ किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीजापुर जिला अंतर्गत रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो माह में ही 20 हजार रूपए से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है।








