रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा – शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि तात्यापारा – शारदा चौक सड़क राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आये दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ब्रेकिंग
- जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सिखाए जीवन कौशल
- गरीब बच्चों के अधिकारों की जीत:विकास तिवारी
- अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
- स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
- मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री







