रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट इंडिया टूडे ने अभी हाल ही में प्रकाशित की है। इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टूडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के कामकाज को सराहा था।

ब्रेकिंग
- जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
- एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए ‘दीदी के बखरी’ से आ रही नई क्रांति कांकेर जिले की पहल
- ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
- हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं
- पीवीटीजी परिवारों के विकास की नई पहल – मोबाइल ऐप से घर-घर सर्वे शुरू









