नई दिल्ली:इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा, “हम इस अभियान की कामयाबी से बहुत ख़ुश हैं. अब मिशन के अधिकतर वैज्ञानिक लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा.”उन्होंने कहा “चंद्रयान-3 पर तैनात सभी 5 वैज्ञानिक उपकरणों, जिनमें लैंडर और रोवर भी शामिल है, को अब चालू कर दिया गया है और इनसे हमें बहुत ही अच्छी गुणवत्ता का डाटा मिल रहा है.”उन्होंने बताया, “अगले चौदह दिनों के दौरान हम चंद्रमा से मिलने वाले डाटा का विश्लेषण और गणना करेंगे.” चंद्रयान मिशन में अब वैज्ञानिक लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा.मिशन की कामयाबी के बाद एस सोमनाथ पहली बार त्रिवेंद्रम पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी.भारत ने 23 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर लैंड कराया था. चंद्रयान के साथ गया रोवर प्रज्ञान अब चांद की सतह पर है और उसने डाटा भेजना शुरू कर दिया.इसरो के मुताबिक़ चंद्रयान मिशन के पहले दो लक्ष्य, चंद्रमा की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग और चंद्रमा की सतह पर रोवर का संचालन हासिल कर लिया गया है.अब मिशन के तीसरे लक्ष्य- चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग और अध्ययन, पर काम किया जा रहा है.

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल संसद ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य बनाए गए
- 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
- राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक
- संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति









