रायपुर:संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 रायपुर पश्चिम विधानसभा से अपना आवेदन प्रस्तुत किया।विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम के समस्त ब्लॉक काँग्रेस के अध्यक्षों को आवेदन देने शहर जिला काँग्रेस कार्यालय गाँधी मैदान पहुँच कर पश्चिम विधानसभा से आवेदन प्रस्तुत किया। कांग्रेस भवन का पूजा एवं आरती कर प्रणाम करते हुए प्रवेश कर महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर तीनों ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू का सम्मान करते हुए आवेदन दिए। विकास उपाध्याय के साथ जोन प्रभारी रवि थॉमस, अमन गिल, पार्षद प्रत्याशी सोहन शर्मा, वार्ड अध्यक्ष चिंताराम साहू, सेक्टर प्रभारी रामदास कुर्रे, बूथ अध्यक्ष कृष्णा मानिक, बीएलए निरंजन पठारी, अनुभाग अध्यक्ष निकेश पठारी उपस्थित थे।







