रायपुर:


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान आज जयदेव भवन, भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय ओडिशा स्वाभिमान सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री हरिचंदन ने इस मौके पर ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति, साहित्य, इतिहास, परंपरा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिस जाति के पूर्वजों ने गंगा से गोदावरी तक साम्राज्य फैलाया, ओडिशा का झंडा फहराया और ओडिशा का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया, उस जाति के लोगों को कायर नहीं होना चाहिए और अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।








