
रायपुर:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2023 निर्धारित है। सभी किसानों से फसल नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए बीमा कराने की अपील की गयी है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के कारण फसल नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कव्हरेज प्रदान किया जाता है, ताकि कृषि में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।







