रायपुर:


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री गौठान प्रबंधन समितियां शामिल हैं।









