रायपुर:। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्य गीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के पश्चात शुभकामना संदेश वाचन किया।










