नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी से मौजूदा लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा.
संसद के अंदर बोले तो दो मिनट या उससे भी कम. लोग अवाक रह गए कि देश के प्रधानमंत्री क्या बोल रहे हैं. आप मणिपुर के संरक्षक हैं. आपने क्या समाधान किया, क्या मरहम लगाया. बात की भी या नहीं. देश विदेश में पीएम मोदी के बयान की बहुत ठिठोली हुई. एक तरफ मणिपुर में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए, बड़े स्तर पर हिंसा हुई, कई लोग मारे गए हैं, घायल हैं और हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं. तो अगर ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान को ही मिलेगी. वहां के मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की.शत्रुघ्न सिन्हा पहले बीजेपी में थे और पटना से सांसद रह चुके हैं.उन्होंने एक एक कर पीएम मोदी पर हमले किए. सबसे पहले उन्होंने मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान को लेकर घेरा.उन्होंने कहा, “जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तब संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले आपने अपनी पीड़ा ज़ाहिर की.”









