
रायपुर.:


उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स (Civil Society Organisations) के साथ राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं, यूनिवर्सल हेल्थ केयर, पोषण, फोर्टिफाइड चावल वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मातृ्त्व लाभ, सिकलसेल, टीबी एवं एनीमिया उन्मूलन से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री ज्यां द्रेज भी इन चर्चाओं में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स के साथ चर्चा में कहा कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ट्रस्ट मॉडल पर स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं।






