रायपुर:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी को नमन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के देवी देवताओं को भी नमन किया।
हमारी सरकार ने सबसे पहले विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश देने की शुरुआत की है।आदिवासी परब सम्मान निधि की दूसरी किश्त जारी की गई है। यह पहली बार हुआ है कि आदिवासियों के जो त्यौहार है, परब है उसके लिए सम्मान निधि 10 हजार रुपये सालाना देने का निर्णय लिया, आदिवासी भाई बहन उल्लास के साथ अपने त्यौहार परब मना सकें।विश्व आदिवासी दिवस अमर रहे के नारे के साथ किया। मुख्यमंत्री ने कहा हमने आज के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।आज आदिवासी परब सम्मान निधि की दूसरी किस्त जारी की गई है।यह आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण संवर्धन का प्रयास है।बस्तर में २१०० देवगुड़ी बनकर तैयार है।नारायणपुर, अबुझमाड़ में मसाहती पट्टा दे रहे हैं।६७ प्रकार के वनोपजों के समर्थन मूल्य घोषित कर उनकी खरीदी की जा रही है।वनवासियों के जेब में लगातार पैसे डाले जा रहे हैं।








