रायपुर, :


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा राज्य के प्रवास के दौरान खोरधा जिले में जनता हाईस्कूल कुहुदी के 68वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है।
जनता हाईस्कूल के पूर्व छात्र रहे राज्यपाल हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहा कि आगे बढें और देश के लिए गरिमा के साथ कार्य करें। अपने जीवन को दया और घृणा का पात्र न बनाये बल्कि देश, मातृ भूमि, और मानवता की सेवा में समर्पित करें। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा और मानवजाति पर अत्याचार नहीं होना चाहिए।










