रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई।

ब्रेकिंग
- उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक किया, पारित
- महिला सशक्तिकरण को समर्पित माता कौशल्या महोत्सव 2026
- भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास
- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी
- राज्यपाल से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट








