रायपुर:

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठान में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीण महिलाओं की तकदीर बदल रही है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिये स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होने लगी हैं। महासमुंद जिले के बाग़बाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम एम.के. बाहरा में ऐसी ही एक जय माँ लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह नमकीन सलोनी (मठरी) बनाकर अपनी स्वांवलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं। समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के द्वारा एक माह का प्रशिक्षण भी दिया गया है।








