रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में कहा कि साढ़े चार वर्षों में हमने जो काम किया है उसकी बदौलत हम जनता के बीच जाएंगे। हमने हर वर्ग के लिए काम किया है और सभी वर्ग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में विपरीत परिस्थिति के बावजूद भी हमने लोगों के लिए काम किया है और इसीलिए लोगों का विश्वास हमारे साथ है। जनता का भरोसा हम पर बरकरार है। श्री बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हम लोगों के साथ खड़े रहे, लाकडाउन में सबसे पहले हमने लोगों के घरों में अग्रिम में चावल उपलब्ध कराया, बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रखने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए। गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए चलित अस्पताल की योजना शुरू की।

ब्रेकिंग
- कलेक्टर ने होली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने जारी किए जरूरी आदेश
- सरईकेरचा व्यपवर्तन एवं बरकेला जलाशय योजना के लिए 7.94 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
- राज्यपाल ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया
- बेमेतरा में मां भद्रकाली जिला मानस संघ का भव्य होली मिलन
- आईडीबीआई बैंक का निजीकरण अनुचित








