नई दिल्ली: राजस्थान मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने एनडीटीवी को बताया, “दक्षिण पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर, पाली, सिरोही और जालोर जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है.चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’का असर राजस्थान के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. जालोर और बाड़मेर जिले में कई जगह भारी बारिश हुई है. राजस्थान मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार रात कुछ स्थानों पर 60-70 मिलीमीटर बारिश हुई है और आज भी इन दोनों जिलों और इनके आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश और डिप्रेशन मध्य राजस्थान की ओर बढ़ेगा. चक्रवात विक्षोभ में बदलेगा और राजस्थान में बारिश लाएगा. बाड़मेर में अब तक 70 एमएम बारिश हो चुकी है.

ब्रेकिंग
- 40 वर्षों की साहित्यिक यात्रा के अनुभवों से सजी प्रस्तुति, अन्य कवियों ने भी गीत, वीर रस और व्यंग्य से बांधा समां
- विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना:धनंजय राठौर
- अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री
- बस्तर की नई दौड़: बेटियां आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी








