रायपुर:आज ऐतिहासिक हिंद स्पोर्टिंग मैदान के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ एम आई सी सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन समारोह पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,महापौर एजाज ढेबर,सभापति प्रमोद दुबे, सहित हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में प्रदेश के खिलाडियों, खेल प्रेमियों को शानदार सौगात देने खेल स्टेडियम का निर्माण एवं विकास करवाएगा. इसके पूर्व राजधानी शहर के सुप्रसिद्ध फुटबॉल मैदान के सम्पूर्ण क्षेत्र को अवैध कब्जोँ से पूरी तरह से सुरक्षित रखने हेतु लगभग 180 मीटर क्षेत्र में लगभग 7 फीट ऊँची बाउंड्रीवाल का शीघ्र निर्माण एवं विकास करवाएगा।
ऐतिहासिक हिंद स्पोर्टिंग मैदान के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह में सुभाष शर्मा, नरेंद्र तिवारी,आशीष दीवान, आकाश दुबे,जितेंद्र अग्रवाल,बीरेंद्र देवांगन, अविनाश शुक्ला, कमल दीवान, विभा तिवारी, अशोक दीवान, अभिताब दुबे, राजेंद्र तिवारी,विनय तिवारी, बिहारी शर्मा, आलोक पांडे, अखिल दीवान, डॉ अमृत चोपड़ा,उमाकांत तिवारी,अमजद खान,सुनीता दुबे, संदीप शर्मा सहित एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि आकाश दुबे, हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, अन्य प्रमुख पदाधिकारीगणों, गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी, कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा सहित अन्य सम्बंधित जोन 5 अधिकारियों की उपस्थिति के मध्यश्री फल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर हिन्द स्पोर्टिंग मैदान को कब्जोँ से सुरक्षित रखने बाउंड्रीवाल का शीघ्र निर्माण एवं विकास करने के नवीन कार्य का भूमिपूजन किया गया।














