रायपुर:ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की विमेंस फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। छत्तीसगढ़ और झारखंड के विमेंस फुटबाल टीम के बीच आज फाइनल मैच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को ट्रायब्रेकर में 2-0 से हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
भुवनेश्वर में आयोजित छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले में दोनों टीम ने मैदान में अपना पूरा दमखम दिखाया, लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच का परिणाम ट्रायब्रेकर से निकला।








