नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. बादल छाए हुए हैं. जल्द ही तेज चक्रवाती हवाएं केरल तट की ओर मॉनसून को आगे बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में स्थितियों में सुधार होने से केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है।. मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में अरब सागर के दक्षिण पर्व में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके असर की वजह से केरल के तट पर बादल घट गए हैं. ऐसे में मॉनसून के केरल पहुंचने में इस साल थोड़ी देरी होगी. मई के आखिरी हफ्ते में मौसम विभाग ने मॉनसून 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना जताई थी

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार





