रायपुर: साहू पारा गुढ़ियारी में रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ एवं जय सतनाम व्यायाम शाला के तत्वधान में एकदिवसीय रायपुर जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में रायपुर जिला से कुल 94 बालक बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें जय सतनाम व्यायाम शाला गुढियारी के अलावा खेलो इंडिया मिनी सेंटर कोटा, श्री बजरंग व्यायाम शाला लोधी पारा, फॉरेस्ट क्लब पंडरी, कर्मा फिटनेस सेंटर पचपेड़ी नाका के खिलाड़ी शामिल थे।प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम उम्र एवं 16 वर्ष से कम उम्र आयु के 2 वर्गों में अलग-अलग वजन वर्ग पर आयोजित की गई थी।13 वर्ष से कम उम्र में आर्यन जांगड़े ने बालक वर्ग में वहीं बालिका वर्ग में बबली विश्वास ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।16 वर्ष से कम उम्र में जय सतनाम व्यायाम शाला के चिरंजीव भारती बालक वर्ग में एवं विधि साहू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भाग लिए समस्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने हेतु प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र तथा विजेता खिलाड़ियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने किया। समापन समारोह में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक बुधराम सारंग, अध्यक्ष राधेश्याम साहू, वरिष्ट उपाध्यक्ष एवन कुमार जैन, संघरत्न गेडाम, उपाध्यक्ष डेविड राजू सचिव रुस्तम सारंग, दीपक यादव, नवीन देवदास, ललित राहंगडले, महेश खेलवार, दीपक धीवर, सुदर्शन यादव, शशिकांत साहू प्रदीप छत्री प्रदेश संघ के सचिव डॉ राजेश जंघेल एवं निर्णायक के रूप में अजय दीप सारंग चंद्रशेखर साहू, अशोक साहू, ललित साहू एवं साहू पारा के समाजसेवी कामता प्रसाद साहू सतनामी पारा के समाज सेवी डॉ अविनाश कुर्रे उपस्थित थे।








