रायपुर,:छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग डिग्री धारी युवाओं को अब स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप‘‘ के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सैनिटेशन, यूज्ड वॉटर, आई.ई.सी. जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के समस्त निकायों में लगभग 416 युवाओं को मौका दिया जा रहा है। इस इन्टर्नशिप के लिए बीई, बीटेक या सामान्य योग्यताधारी युवा 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य के युवाओं को इस पहल से जुड़ने की अपील की है।
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस इन्टर्नशिप के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता मॉडल में काम करने का अवसर मिलेगा और ए.आई.सी.टी.ई. पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। इन्टर्नशिप सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले युवाओं को पूरी अवधि हेतु 4 हजार रूपये तक का स्टायफण्ड नगरीय निकायों द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। युवाओं को इन्टर्नशिप के अंतर्गत 10 सप्ताह तक नगरीय विकास से संबंधित कार्यक्रमों में काम करना होगा।
इन्टर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए वेबसाईट http://www.internship.aicte-india.orgमें आवेदन करना होगा।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार






