नई दिल्ली:ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं.इस हादसे में 30 यात्रियों की मौत होने की आशंका है. हादसे में 300 लोग घायल हुए हैं. ट्रेन में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है. घायल हुए लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है.इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई. . ट्रेन में कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है. घायल हुए लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं. घायल हुए कुछ यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

ब्रेकिंग
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल
- मन की बात में छत्तीसगढ़ के जल संवर्धन प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब इसे जन आंदोलन बनाना हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
- डिजिटल हुआ जशपुर: घर बैठे क्यूआर कोड से भरें टैक्स
- माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री
- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस







