नई दिल्ली:बीते साढ़े चार सालों में हमने छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी उद्योग नीति बनाई है जिसकी वजह से एनपीए की आशंका ही नहीं है। हमारे यहां सस्ती और पर्याप्त जमीन है। बिजली विपुल मात्रा में उपलब्ध है। सबसे अच्छा आयरन ओर और अन्य संसाधन हमारे यहां हैं। यहां के लोग मेहनतकश और ईमानदार हैं। सड़क नेटवर्क अच्छा है। देश के सभी शहरों से शानदार एयर कनेक्टिविटी है। इस लिहाज से निवेश की सबसे अच्छी संभावनाएं यहां हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में बाहर से निवेश यहां हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात लीला होटल में आयोजित मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट में चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल हिंसा को लेकर थी। हमने तेज आर्थिक विकास के माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ की सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को सामने लाकर इस पहचान को बदल दिया।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार








