
नई दिल्ली:आज तेलंगाना की जनता इंदिराम्मा और सोनिया अम्मा को प्रेम करती है क्योंकि उन्होंने आपके लिए काम किया। संकट में आपकी आवाज सुनी।सरकार दो तरह से चलती है, एक सरकार जनता के लिए चलती है।जबकि दूसरी सरकार सिर्फ अपने फायदे, अपने नेताओं के महलों को बनाने, भ्रष्टाचार करने और सत्ता में रहने के लिए चलती है।
तेलंगाना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा तेलंगाना के हर एक प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार किया गया। यहां हर काम के लिए कमीशन मांगा जाता है।BRS के नेता ना तो जनता से मिलते हैं, न समस्याएं सुनते हैं।
– आपकी जमीनें लूटी गईं, किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। लैंड माफिया, सैंड माफिया, वाइन माफिया, माइन माफिया सब बढ़ते चले गए।आज BRS तेलंगाना में सबसे अमीर पार्टी है, आखिर ये किसके पैसे हैं?ये जनता का पैसा है, जो आपके लिए योजनाओं में खर्च होने चाहिए, लेकिन इन्होंने इसी पैसे से महल बना रखे हैं।









