
बिलासपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, कतिया समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, मोवार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, बरई चौरसिया समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, जगन्नाथ कोलता समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, विश्वकर्मा कल्याण समिति को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, मरार पटेल समाज बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।






