रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 13 मई को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे बिलसा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां 11.35 बजे से अपरान्ह 2 बजे के बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री बघेल तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया, एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद
- ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री
- अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
- जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत
- समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार





